
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


स्थान- हल्द्वानी

रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

हल्द्वानी प्रदेश भर में इन दिनों राशन कार्ड का मामला गर्माया हुआ है| नैनीताल जिले में भी इसका असर देखने को मिल रहा है| हल्द्वानी में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कार्यालय के बाहर इन दिनों लंबी लाइन देखी जा सकती है| जहां राशन पाने वाले अपात्र लोग स्वयं अपने राशन कार्ड सरेंडर कर रहे हैं| प्रदेश में ऐसे कई अपात्र हैं ,जो राष्ट्रीय खाद सुरक्षा यानी मुफ्त राशन का लाभ उठा रहे हैं ,लेकिन अब सरकार के नए आदेश के बाद ऐसे अपात्र लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी| राष्ट्रीय खाद सुरक्षा योजना सफेद राशन कार्ड धारकों के खिलाफ सरकार ने अभियान चलाया है|


जिसके तहत अब अपात्र लोगों को राशन नहीं मिलेगा| जिला पूर्ति अधिकारी रवि सनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन लोगों की मासिक आमदनी 15 हजार रुपये से अधिक है, वे अंत्योदय और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लिए पात्र नहीं हैं, ये कार्ड धारक 31 मई तक खुद अपने कार्ड सरेंडर करा सकते हैं,एक जून से विभागीय स्तर पर व्यापक अभियान चलाया जाएगा इसमें अपात्र पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ़ उचित कार्रवाई की जाएगी| उन्होंने बताया सरकार द्वारा अपात्र लोगों को अपने राशन कार्ड जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई जारी की गई है।ऐसे में 1 मई से चलाए गए ,इस अभियान में 23 दिनों में नैनीताल जनपद में 900 से अधिक सफेद राशन कार्ड धारकों ने अपने राशन कार्ड जिला पूर्ति विभाग कार्यालय में जमा करा दिए हैं| जिला पूर्ति विभाग अब इन राशन कार्ड को निरस्त करने की कार्रवाई कर रहा है, अगर आप भी सफेद या गुलाबी राशन कार्ड धारक हैं, और आप इसके पात्र नही हैं, तो जल्द से जल्द अपने क्षेत्रीय कार्यालय में अपना राशन कार्ड जमा कर निरस्त करा दें। वरना 31 मई के बाद खाद्य विभाग सर्वे करेगा, इस दौरान अगर कोई अपात्र व्यक्ति इस योजना का लाभ पाते हुए, मिला तो उस पर उचित कार्यवाही की जायेगी।


