सरकारी स्कूल में छात्र को प्रिंसिपल ने पीटा, परिजनों ने काटा हंगामा

सरकारी स्कूल में छात्र को प्रिंसिपल ने पीटा, परिजनों ने काटा हंगामा

लोकेशन :- लालकुआँ

रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी

बिन्दुखत्ता स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय पश्चिमी राजीव नगर में प्रिंसिपल के द्वारा कक्षा 2 के छात्र को बुरी तरह पिटने से गुस्साए छात्र के परिजनों ने स्कूल में पहुँचकर हंगामा शुरू कर दिया| घटना की सूचना जब शिक्षा विभाग के अधिकारियों को लगी, तो उप शिक्षा अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई|

जिसके बाद कई घण्टे चले घटनाक्रम के बाद आखिरकार प्रधानाचार्य ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए, लिखित में माफीनामा दिया|जिसके बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ|वही उप शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट ने प्रधानाचार्य को सख्त हिदायत देते हुए, भविष्य में इस तरह के मामलों की पुनरावृत्ति न किये जाने की चेतावनी देते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी को मामले से अवगत कराये जाने की बात कही।