दिनेशपुर में सरकारी तालाबों को सरकार ने कब्जे में लेना किया शुरू

दिनेशपुर में सरकारी तालाबों को सरकार ने कब्जे में लेना किया शुरू

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

स्थान – दिनेशपुर

 ब्यूरो रिपोर्ट-

हाईकोर्ट के निर्देशानुसार गदरपुर तहसील के अंतर्गत जल संरक्षण करने हेतु अवैध कब्जे और सरकारी तालाबों को सरकार ने कब्जे में लेना शुरू कर दिया हैं|आज गदरपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत दिनेशपुर में मोतीपुर नंबर दो में रविंद्र नाथ गोपाल मंडल तथा उत्तम मंडल के कब्जे में एक सरकारी तालाब मिला हैं|जिला प्रशासन के आदेशानुसार आज तहसील प्रशासन नगर पंचायत प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से सर्वे किया और नक्शे के अनुसार लगभग आधा एकड़ से अधिक भूमि को कब्जा करके खुटा गढ़ दिया l

तहसील प्रशासन के पटवारी मुकेश कुमार का कहना है, हमारे पास जो नक्शा है ,नक्शा के अनुसार यहां पर पुराना तालाब था, औरउसका कब्जा करके नगर पंचायत के कब्जे में देने के लिए आए हैं, और उसको सर्वे करके नगर पंचायत के हवाले में कर दिया जाएगा lनगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सरोज गौतम का कहना है, हमारे पास जो नक्शा है ,उसमें तलाब है अतः अभी खेत में फसल है, उनको हमने कुछ दिन का समय दिया हैं और स्वयं अपना कब्जे को हटाकर यह हमारे कब्जे में कर दे, हम उनका सरकारी तलाब बनाएंगे जल संरक्षण हेतुlभूमि के वर्तमान मालिक रविंद्र नाथ मंडल का कहना है, जबसे हमें, हमारे पिताजी  और दादा जी को यह सन 1952 में 8 एकड़ जमीन मिली थी, तब से यहां पर कोई तालाब नहीं था| केवल एक नाली थी, लेकिन गलत नक्शा   दिखाकर आप कब्जा कर रहे हैं,हाई कोर्ट का जो भी आदेश हैं ,हम मानते हैं परंतु अभी खेत में  खड़े फसल के लिए हमें कुछ दिन  का समाय दे दिया जाएl