
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


स्थान- उत्तरकाशी

रिपोर्ट- दीपक नोटियाल

विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर उच्च हिमालयी झील डोडीताल में जूनियर रेडक्रास के छात्र-छात्राओं को वन्य जीवों व उच्च हिमालय क्षेत्रों मोजूद वनस्पतियों व जडी़ बूटियों के संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर जूनियर रेडक्रास प्रभारी व विज्ञान शिक्षक डॉ. शम्भू प्रसाद नौटियाल ने छात्र-छात्राओं को इस वर्ष की थीम ” सभी जीवन के लिए एक साझा भविष्य का निर्माण ” पर जानकारी दी व डोडीताल की पारिस्थितिकीय जैव विविधता व जैविक व अजैविक घटकों का अध्ययन व इस स्थल पर मौजूद विभिन्न प्रकार वनस्पतियों की पहचान कराई।


स्थानीय वर्ल्ड वाचर बलबीर सिंह पंवार ने पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों से परिचित कराया व सुमन पंवार गिद्धों के संरक्षण तथा जैविक कृषि पर छात्रों को संबोधित किया। शिक्षिका पिंकी बहुगुणा द्वारा छात्रों के जैविक विविधता के अवधारणा पर आधारित जानकारी दी गयी।


