बनबसा  में  मुख्यमंत्री ने किया जनसंपर्क

बनबसा  में  मुख्यमंत्री ने किया जनसंपर्क

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

स्थान – चम्पावत

रिपोर्ट – अशोक सरकार

चंपावत विधानसभा के उपचुनाव लड़ रहे हैं, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय चंपावत विधानसभा के दौरे के दौरान बनबसा पहुंचे| बनबसा पहुंचने पर स्थानीय जनता द्वारा जगह-जगह पर उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बनबसा के गुदनी क्षेत्र, कैनाल क्षेत्र अन्य सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रोड शो किया। मुख्यमंत्री द्वारा जगह-जगह पर जनता का अभिवादन स्वीकार किया गया| साथ ही जनता से 31 मई को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान भी किया गया।

मीडिया से वार्ता में चंपावत से बीजेपी प्रत्याशी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की वह चंपावत में एक बार फिर से जनता से आशीर्वाद मांगने आए हैं, और उन्हें जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है| जिस तरह से जनता जगह-जगह पर उनका स्वागत कर रही है| उन्हें पूरा भरोसा है कि आने वाली 31 मई को जनता उन्हें बोट रुपीस  में अपना भरपूर आशीर्वाद देगी। क्योंकि चंपावत जनपद का बनबसा टनकपुर क्षेत्र उनके लिए नया नहीं है| वह बचपन से ही इस क्षेत्र में आते रहे थे और यहां की जनता का प्यार पाते रहें थे।