
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


स्थान – चंपावत

रिपोर्ट – अशोक

चंपावत उपचुनाव में भाजपा के प्रचार हेतु भाजपा के स्टार प्रचारकों का जमावड़ा लगना शुरू हो चुका है| प्रचार मैं उत्तरे भाजपा के मंत्री व विधायक चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की रिकॉर्ड जीत का दावा कर रहे हैं| चंपावत पहुंचे कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा तो चंपावत विधानसभा उपचुनाव मे सीएम धामी की रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत का दावा कर रहे हैं| सौरभ बहुगुणा के अनुसार सीएम धामी के द्वारा इस बार उनके पिता विजय बहुगुणा की 39000 मतों से बना जीत का भी रिकॉर्ड टूट जाएगा| सौरभ बहुगुणा ने कहा चंपावत की जनता की नजर सिर्फ सीएम धामी व कमल के फूल पर है|


चुनाव तो मात्र औपचारिकता है| चंपावत के तराई क्षेत्र बनबसा में प्रचार का मोर्चा संभाले हुए पूर्व सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी चंपावत की मातृशक्ति पर भरोसा जताते हुए, मुख्यमंत्री की रिकॉर्ड तोड़ जीत का दावा कर रहे हैं| चंपावत में होने वाले उपचुनाव को लेकर इस बार भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है| इसलिए जनपद के पर्वती क्षेत्र से लेकर मैदानी क्षेत्र तक भाजपा ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है| आशा है कि आने वाले समय में अन्य स्टार प्रचारक भी जल्द ही चंपावत में रुक कर सकते हैं | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं भी चंपावत में जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू करने वाले हैं।


