
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


स्थान – पिथौरागढ़

रिपोर्टर – मनिष

पिथौरागढ़ से देहरादून 6 सीटर चल रही सेवा विगत डेढ़ माह से बंद पड़ी है।हाँलाकि पूर्व मे पिथौरागढ़ से बीस सीटर विमान चलाने की बात कही गई थी। परन्तु उसके बदले पवन हंस कंम्पनी का 6 सीटर हैलीकॉप्टर पिथौरागढ़ से देहरादून चलाया जा रहा था।


इस सेवा के चलने से इंमरजेंसी,बीमार लोगों को देहरादून जाने मे सहूलियत हो रही थी।बीते डेढ़ माह पूर्व कंम्पनी ने हैलीकॉप्टर के मेंटिनेंस के लिए भेजे जाने की बात कहीं थी, तबसे हैली सेवा बंद पड़ी है।डाँ आशीष चौहान जिलाधिकारी ने बताया यूकाडा से पूर्व मे जो सूचना प्राप्त की गई थी, उसमें जहाज को मेंटेनेंस के लिए पवन हंस द्बारा हटाया गया था।इस संबंध में सचिव नागरिक उड्डयन और चीफ सेक्रेट्री को रिपोर्ट किया जा रहा है।पिछले डेढ़ माह से यंहा पर हवाई सेवा बाधित है।


