सरोवर नगरी नैनीताल में देर रात से हो रही बारिश

सरोवर नगरी नैनीताल में देर रात से हो रही बारिश

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

स्थान – नैनीताल

रिपोर्ट – ललित जोशी

सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास देर रात से बारिश की बौछारों के पड़ने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। लगातार बारिश के पड़ने से जहां मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से निजात मिल रही है। वही सरोवर नगरी नैनीताल में ठंड का प्रकोप बड़ गया है। देर रात से मौसम के बदल जाने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

चारों ओर कोहरे की चादर फेली हुई है । यहाँ तक आमने- सामने तक कोई नजर नहीं आ रहा है। वाहनों को भी लाइट जलाकर इधर- उधर जाना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों को भी छाते के सहारे जाना पड़ रहा है। बारिश के चलते ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। पर्यटक भी अपने- अपने कमरों में कैद हो गये हैं। बारिश के चलते नालियां बन्द हो गयी है। जिसका पानी सड़कों पर बह रहा है। सिविर लाइन चोक हो जाने से गंदा पानी झील में समा रहा है।