युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार

युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

स्थान – नानकमत्ता उत्तराखंड

रिपोर्टर – तनवीर अंसारी

जनपद उधम सिंह नगर के नानकमत्ता थाना पुलिस ने युवती का अपहरण कर जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। नानकमत्ता पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में संदीप उर्फ सैंडी पुत्र ओमप्रकाश व कुणाल सिंह राणा पुत्र नरेश सिंह राणा निवासी ग्रामसभा नौगजा थाना नानकमत्ता दोनों युवकों को गिरफ्तार किया है।

नानकमत्ता थाना अध्यक्ष केसी आर्य ने बताया कि दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर नेशनल हाईवे से नौगजा जाने वाले रास्ते से मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने यह भी बताया कि पीड़िता युवती को उसके घर के बाहर से अपहरण कर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया और उसके बाद पीड़िता को ग्राम सभा नगला के चौराहे पर छोड़ दिया गया।  वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 366,376डी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।