
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – ललित जोशी

स्थान – नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल के उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिऐशन के सभागार भवन में उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश नारायण सिंह धानिक के सेवानिवृत्ति के अवसर पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन सभागार में विदाई समारोह आयोजन किया गया।


बार सभागार भवन में उत्तराखंड हाईकोर्ट के बार एसोसिएशन सदस्यों सहित सभी अधिवक्तागण उपस्थित रहे। अधिवक्ताओं ने बताया न्यायमूर्ति नारायण सिंह धनिक बेहद सरल और सहज स्वभाव के व्यक्ति है।

उन्होंने कहा धनिक केसों की सुनवाई के दौरान अधिवक्ताओं को बेहद गम्भीर से सुनने के पश्चात अपना निर्णय देते थे। विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में न्यायमूर्ति नारायण सिंह धनिक ने अधिवक्ताओं से कहा उन्हें जब भी उनकी आवश्यकता होगी वे उनके साथ खड़े रहेंगे। विदाई समारोह के दौरान अधिवक्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर विदाई दी।


