उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के साथ नैनीताल रोड पर स्थित 03 स्पा सेंटर में की छापेमारी

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के साथ नैनीताल रोड पर स्थित 03 स्पा सेंटर में की छापेमारी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की टीम के साथ नैनीताल रोड पर स्थित 03 स्पा सेंटर में छापेमारी की। मौके पर तीनों स्पा सेंटर के चालान किये गए। छापेमारी के दौरान एक स्पा सेंटर में कार्य कर रही 04 युवतियों में से 03 युवतियों के लिखित दस्तावेज पाए गए व मौके पर अन्य युवती ने बताया कि कल से ही सेंटर में कार्य करना शुरू किया है।

छापे के दौरान स्पा सेंटरों में भारी अनियमितताए मिली। आयोग की अध्यक्ष ने जिला व पुलिस प्रशासन को इसी तरह आगे भी निरन्तर चेकिंग अभियान चलाने व नियम विरुद्ध संचालकों पर विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, तहसीलदार संजय कुमार, एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी लता बिष्ट सहित अन्य उपस्थित थे।