
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – रिजवान अख्तर

स्थान – गदरपुर

नगर के वार्ड नंबर 5 स्थित एक मकान में परिजनों की गैरमौजूदगी में चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपए की नकदी एवं सोना चांदी के जेवरात चोरी का चोर फरार हो गए। वही दिनदहाड़े चोरी की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और जांच शुरू कर दी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 5 स्थित वसुंधरा कॉलोनी निवासी सुमित बठला पुत्र स्वर्गीय चंद्र मोहन बठला सुबह अपनी कन्फेक्शनरी दुकान पर चले गए थे। करीब 4 बजे सुमित बठला अपनी दुकान से किसी कार्य को घर आया तो मेन गेट पर ताला लगा पाया। सुमित बठला द्वारा अपनी पत्नी संगीता बठला को फोन का किया। तो पता चला कि वह मेन गेट पर ताला लगाकर आवास विकास स्थित अपने मायके गई है।

सुमित द्वारा चाबी लाकर मेन गेट का ताला खोलकर अंदर गया तो उसके होश उड़ गए अंदर के दोनों कमरे का सामान अस्त-व्यस्त हालत में पाया और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। सुमित की मां कमलेश रानी बठला भी गोपाल नगर स्थित मंदिर में दर्शन को गई हुई थी। घर में किसी को ना पाकर चोरों ने घर में घुसकर अलमारियों में रखी करीब ढाई लाख रुपए की नगदी और कई तोले सोने एवं चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। दिनदहाड़े चोरी होने की सूचना मिलने पर कॉलोनी वासियों में हड़कंप मच गया। सुमित ने दिनदहाड़े घर में हुई चोरी की सूचना वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश भुड्डी को दी। राकेश गुड्डी द्वारा तत्काल चोरी होने की सूचना पुलिस को दी गई ।

चोरी की सूचना पर एसआई गौरव जोशी सिपाही इमरान अंसारी पुलिस फोर्स एवं चीता मोबाइल के संजीव कुमार एवं होमगार्ड दीपक शर्मा साथ मौके पर पहुंच कर चोरी के संबंध में परिजनों से जानकारी हासिल की। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला गया। वही वसुंधरा कॉलोनी मैं दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना की सूचना पर सभासद सतीश मिड्डा, बृजेश चौधरी, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष पंकज सेतिया, परमजीत सिंह, मनोज कुमार सहित तमाम जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए और उन्होंने चोरी की घटना के खुलासे की मांग की। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंदर शाह ने जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को चोरों की तलाश में लगाया गया है उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला रही है।



