कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह पहुंचे सितारगंज, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह पहुंचे सितारगंज, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- तनवीर अंसारी

स्थान- सितारगंज

कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सितारगंज पहुंचे।वही प्रीतम सिंह के सितारगंज पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने प्रीतम सिंह का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। साथ ही पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक कर चंपावत में होने वाले उपचुनाव को लेकर चर्चा की |

वही पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा भाजपा के राज में महंगाई अपने चरम सीमा पर है आमजन महंगाई से त्रस्त हो चुका है। उत्तराखंड की मौजूदा सरकार केदारनाथ बद्रीनाथ धाम की यात्रा में व्यवस्थाएं संभालने में नाकामयाब साबित हो रही है। और बाहर से आ रहे हैं यात्रियों को परेशान किया जा रहा है।

साथ ही कहा कि जैसे खटीमा की जनता ने पुष्कर सिंह धामी को नकारते हुए कांग्रेस पार्टी को जनादेश देकर कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाई है।वही चंपावत के उपचुनाव में भी चंपावत की जनता कांग्रेस पर भरोसा करते हुए और जनता भाजपा की नीतियों से त्रस्त होकर मतदान करेगी और एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी को हार का मुंह देखना पड़ेगा।