पैसेंजर ट्रेन दोबारा संचालित किए की माँग को लेकर कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने रेल प्रबंधक को प्रेषित किया ज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन दोबारा संचालित किए की माँग को लेकर कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने रेल प्रबंधक को प्रेषित किया ज्ञापन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – जसवीर सिंह

स्थान – लक्सर

लंबे समय बंद पैसेंजर ट्रेन दोबारा संचालित किए की माँग को लेकर कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रमोद खारी ने कई कार्यकर्ताओ के साथ लक्सर रेलवे स्टेशन पहुँचकर स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार के माध्यम से मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद के नाम ज्ञापन प्रेषित किया हैं|

ज्ञापन में उन्होंने कहा कि दिल्ली पैसेंजर ट्रेन एवं लखनऊ पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद होने की वजह से क्षेत्रीय और बाहरी यात्रियों को भारी दिक्कतें हो रही है| वही रेल विभाग को करोड़ो के राजस्व का नुकसान हो रहा हैं| ज्ञापन में इन दोनो ट्रेनों के संचालन और देहरादून काठगोदाम नैनी जनशताब्दी ट्रेन का लक्सर रेलवे स्टेशन पर ठहराव किए जाने की मांग की है।