बरसात ना होने के कारण चिंचित किसान

बरसात ना होने के कारण चिंचित किसान

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – मनोज कश्यप

स्थान – मंगलौर

जहां एक और गर्मी के इस मौसम में हर कोई परेशान है तो वहीं दूसरी ओर बरसात ना होने से किसानों की फसलों पर भी प्रभाव पड़ने लगा है। मंगलौर में गर्मी का यह आलम है की बरसात ना होने के कारण फसलें सूखने के कगार पर है| मंगलौर में बारिश ना होने के कारण गन्ने सहित धान और दलहन फसले सूखने के कगार पर है, इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई हैं ।

दरसल मंगलौर क्षेत्र के अधिकांश गांव में गंगनहर के पानी से सिंचाई की जाती है, लेकिन गंगनहर से निकलने वाली माइनरो में कम पानी आ रहा है ।जिस कारण फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है । वहीं बिना बरसात के फसलों में बीमारियों के साथ साथ कीट भी लगने का खतरा बना हुआ है । गर्मी के इस मौसम फसलों को लेकर किसान चिंचीत नजर आ रहे है । ऐसे में किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए है ।