अवैध खनन पर एसडीएम की छापेमारी पांच खनन से भरे वाहन सीज

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर-जसवीर सिंह

स्थान -लकसर

लक्सर की बाणगंगा नदी में अवैध खनन का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा अंधेरा होते ही खनन माफिया सक्रिय हो जाते हैं नदी घाटों पर माफियाओं की JCB गरजने लगती हैंलकसर एसडीएम गोपाल राम बिनवाल ने नदी घाट पर छापा मारकर आधा दर्जन से अधिक खनन वाहन पकड़े हैं

आपको बता दे कि प्रदेश में अवैध खनन पर रोक लगा रखी है लेकिन खनन माफिया शासन-प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर अवैध खनन कर रहे हैं लक्सर क्षेत्र के पंचालेश्वर बाणगंगा नदी से सटे झिवरेडी भोगपुर क्षेत्रों में अवैध खनन का पूरा बोल बाला है शाम ढलते ही खनन माफिया सक्रिय हो जाते हैं और अवैध खनन शुरू हो जाता है इसी के चलते प्रातः सुबह लक्सर एसडीम गोपाल राम बिनवाल ने मुखबिर की सूचना पर बाणगंगा क्षेत्र से घेराबंदी करते हुए

अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी की है और खनन सामग्री से लदे आधा दर्जन वाहनो को लक्सर तहसील परिसर में ले जाकर सीज कर दिया है लक्सर एसडीएम गोपाल राम का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की है जिसमें अवैध खनन से लादे आधा दर्जन वाहनों को तहसील परिसर में लाकर सीज कर दिया है यदि आगे भी ऐसी शिकायत मिलती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी