
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर -पंकज सक्सेना

स्थान -हल्द्वानी

गर्मियों के मौसम में उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में फलों की बहार आ जाती है पेड़ मौसमी फलों से लदना शुरू हो जाते हैं। काफल भी उन्हीं मौसमी फलों में से एक है मौजूदा सीजन में पहली बार जब पहाड़ों से काफल हल्द्वानी के बाजार में पहुंचा तो देखते ही देखते खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी 240 रुपये किलो की कीमत वाला काफल अल्मोड़ा के लमगड़ा क्षेत्र से हल्द्वानी पहुंचा हालांकि जंगलों में आग लगने और समय से बारिश नहीं होने से इस बार काफल में रस की कमी जरूर आई है ऐसे में जब खट्टे और मीठे स्वाद से भरपूर काफल पहाड़ों से निकलकर हल्द्वानी में तहसील के पास बिकने लगा तो लोगों ने इसे खरीदने में देर भी नहीं लगाई काफल को देखकर किसी की बचपन की यादें ताजा हुईं तो कोई इसके स्वाद का दीवाना निकला बताते चलें


कि पहाड़ों में 4000 फीट से 6000 फीट तक की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में उगने वाला काफल स्थानीय ग्रामीणों की आर्थिकी का जरिया भी है बात अगर सेहत की करें तो काफल एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के कारण हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है अत्यधिक रस-युक्त और पाचक होने के कारण काफल को खाने से पेट के कई प्रकार के विकार दूर होते हैं काफल के अनेक औषधीय गुण आयुर्वेद में मिलते हैं यह फल अपने आप में एक जड़ी-बूटी है चरक संहिता में भी इसके अनेक गुणकारी लाभों के बारे में वर्णन है काफल के छाल, फल, बीज, फूल सभी का इस्तेमाल आयुर्वेद में किया जाता है

काफल सांस संबंधी समस्याओं, डायबिटीज, पाइल्स, मोटापा, सूजन, जलन, मुंह में छाले, मूत्रदोष, बुखार, अपच, शुक्राणु के लिए फायदेमंद और दर्द निवारण में उत्तम है इन दिनों तराई क्षेत्र में गर्मी शुरू होते ही पर्यटकों का रुख पहाड़ की ओर है। ऐसे में सैलानी भी यहां पहाड़ की ठंडी हवा और रसीले काफल का स्वाद लेने से नहीं चूक रहे हैं स्वाद और औषधीय गुणों से युक्त काफल से जुड़ी एक मार्मिक कहानी भी है जिसे उत्तराखंड में खूब गुनगुनाया जाता है। आज भी जब पहाड़ों में काफल पकते हैं तब बेटी रूपी चिड़िया कहती है ‘काफल पाको मैं नि चाख्यो’अर्थात काफल पक गए, मैंने नहीं चखे। उसका जवाब मां रूपी दूसरी चिड़िया देती है ‘पुर पुतई पुर पुर ‘अर्थात पूरे हैं बेटी, पूरे हैं। पहाड़ में आज भी बड़े बुजुर्ग इस लोककथा के बारे में चर्चा करते हुए भावुक हो जाते हैं



