
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर -ब्यूरो

स्थान -टिहरी

जिलाधिकारी टिहरी ईवाआशीष श्रीवास्तव के द्वारा मंगलवार को सम्बंधित अधिकारियों के साथ आलवेदर रोड़ NH-94 का निरीक्षण किया गया इस दौरान उनके द्वारा बी आर ओ व निर्माणदाई कम्पनी के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए
मंगलवार को आलवेदर रोड़ के निरीक्षण करने पहुँची जिलाधिकारी टिहरी ईवाआशीष श्रीवास्तव के द्वारा चम्बा से रमोलगाँव तक आलवेदर सड़क NH-94 के कार्यो निरीक्षण किया गया इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा कहा गया है आर ओ डबल्यू के अन्तर्गत जिन लोगों के आवसीय भवनो का किसी कारणवश भुगतान नही हो पाया है


वे जल्द आवश्यक अभिलेख जमा करे ताकि भुगतान प्रक्रिया शुरू हो सके जिन आवसीय भवनो का पूर्ण रूप से प्रतिकर भुगतान किया जा चुका है उन्हे हटाने हेतु कार्रवाई की जायइस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा चम्बा से रमोलगाँव के बीच किमी 52 से किमी 121 तक बने डम्पिंग जोनो को लेकर बी आर ओ , वन विभाग,राजस्व विभाग के अधिकारियों को जल्द संयुक्त निरीक्षण कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा 114 पर बने डम्पिंग जोन को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि डम्पिंग जोन की सुरक्षा हेतु जो सुरक्षा उपाय किये जा रहे है उसमे और अधिक सुधार कर ह्यूम पाईप के द्वारा पानी की निकासी हेतु कार्य करने की जरूरत है

ताकि वहां पर एक अच्छा और आधुनिक जनपयोगी मैदान बनाया जा सके बताते चले कि उक्त स्थान को पूर्व मे ही प्रशासन के द्वारा ग्रामीणों व स्थानीय लोगों की माँग व सहमति पर हाट बाजार हेतु प्रस्तावित किया है। जगह जगह पड़े मलवे को लेकर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मार्ग से जल्द से जल्द मलवा हटाया जाय उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ओवर हैगिंग स्टोनों वाले स्थानों पर ओवर हैंगिंग स्टोन्स की टेक्निकल जांच कर हटाये जाने वाले बोल्डरों को तत्काल हटाना सुनिश्चित करें। अधिक से अधिक स्थानो पर चेतावनी बोर्ड, और लैण्ड स्लाइडिगं वाले स्थानों पर हेलमेट सहित कर्मचारियों की तैनाती करने को कहा स्याँसू में स्कूल जाने वाले रास्ते की ठीक करने, किमी 116 व 117 में आ रहे मलवे को हटाने के निर्देश दिए। जिन स्थानों पर मशीनों को तैनात किया गया है


वे सभी मशीनें क्रियाशील अवस्था मे होनी चाहिए तेल की कमी या अन्य किसी भी प्रकार की शिकायत पाये जाने पर कम्पनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी उन्होंने एसएलएओ को निर्देशित किया कि प्रतिकर भुगतान के प्रकरणों को तत्काल निस्तारित कर भुगतान करना सुनिश्चित करें । रमोल गांव के पास किमी 121 पर हो रही लैंडस्लाइड को लेकर जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि लैंडस्लाइड स्थल पर खतरा बने 2 पेड़ो को 24 घंटे के अंदर हटाना सुनिश्चित करें।रुके हुए कटिंग कार्यों को लेकर जानकारी हासिल करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि तत्काल जांच करने के साथ साथ लोगों को विश्वास में लेकर समस्याओं का निस्तारण कर कटिंग कार्य शुरू करें जिन स्थानों पर कटिंग का कार्य चल रहा है, वहां पर प्राथमिकता के आधार पर मशीन लगाना सुनिश्चित करें।


कमान्द में सड़क खराब को लेकर उन्होंने संबंधित निर्माणदायीं एजेंसी को सड़क का डामरीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार को निर्देशित किया कि आरओडब्लू के अंतर्गत भूमि को नाप कर निशान लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्याँसू में सड़क निर्माण से लोगों के घर टूटने पर उनके द्वारा किराया पर रहने का किराया सबंधित कंपनी को देने के निर्देश तथा आपदा के कारण खतरे की जद में आये घरो के स्वामियों को प्रतिकर एसडीआरएफ से दिए जाने हेतु प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।


