

ब्यूरो रिपोर्ट
स्थान – नैनीताल

पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा जनपद में लगातार चलाए जा रहे हैं | नशे के विरुद्ध अभियान के तहत आज दिनांक 3/5 /2022 को अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के दिशा निर्देशन में राजेश कुमार जोशी चौकी प्रभारी पीरुमदारा के द्वारा मय पुलिस टीम एचसीपी नंदन सिंह नेगी, कॉन्स्टेबल विनोद कुमार,कॉन्स्टेबल देवेंद्र पंवार के द्वारा पीरुमदारा क्षेत्र अंतर्गत कांदला थारी क्षेत्र के जंगलों में कांम्बिग कर जंगलों में कच्ची शराब की भट्टियां को तोड़ कर लगभग 1000 ली0 लहान नष्ट किया गया|


एक व्यक्ति धर्मेंद्र s/o जरनैल सिंह निवासी थारी थाना रामनगर नैनीताल को एक मोटरसाइकिल नंबर यूके 019A -1480 हीरो होंडा स्प्लेंडरके साथ 2 ट्यूब में 80 लीटर नाजायज कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया| दूसरा व्यक्ति बलविंदर सिंह उर्फ बिल्लू सन ऑफ जरनैल सिंह निवासी थारी थाना रामनगर जिला नैनीताल मौके से भाग गया दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध थाना रामनगर में धारा 60 /72 आबकारी अधिनियम अभियोग पंजीकृत किया गया।


