हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर माँ अवंतिका मंदिर लालकुआँ में संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – राहुल दुम्का

स्थान – लाल कुआं

श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर माँ अवंतिका मंदिर लालकुआँ में संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों भक्तों ने भाग लेकर पुण्य अर्जित किया उमंग व उल्लासमय वातावरण में यहां अध्यात्म की विराट आभा के साथ प्रसिद्ध भजन सम्राट कमल चौहान एवं उनकी टीम ने सुधामई वाणी से सुंदरकांड का वाचन किया आचार्य पंडित चन्द्र शेखर जोशी ने प्रातः काल क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं मंगल की कामना के लिए हनुमान जी का विशेष पूजन किया इस अवसर पर सुन्दरकाड़ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए क्षेंत्र के भजन गायकी के सुर सम्राट कमल चौहान ने कहा कि हनुमान जी ऐसे देवता है।

कि जो आज भी धरती पर साक्षात् रुप से विचरण करते रहते हैं। तथा अपने भक्तों की समस्त मनोकामनाओं को पूर्ण करते है श्री चौहान कहा का कि श्रीराम की कृपा प्राप्ति के लिए हमें हनुमानजी को प्रसन्न करना चाहिए। उनकी आज्ञा के बिना कोई भी श्रीराम तक पहुंच नहीं सकता। हनुमानजी की शरण में जाने से सभी मनोरथ पूर्ण होते है। श्रीराम भक्ति के लिए सुन्दरकाड़ सुन्दर सेतु है उन्होनें कहा हनुमान जी का इस कलियुग में सबसे ज्यादा प्रभाव है। इस कलिकाल में हनुमानजी की भक्ति ही लोगों का जीवन सवारती है और आत्मविश्वास को प्रबल करती है।इस अवसर पर क्षेत्र की अनेकों मातृ शक्तियों सहित तमाम भक्तजन मौजूद रहे