
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – जसवीर सिंह

स्थान -लक्सर

लक्सर के प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर दिया। हंगामे के दौरान अस्पताल संचालक व स्टाफ मौके से भाग गए। बाद में परिजनों ने अस्पताल पर पथराव भी किया। पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है।


आपको बता दे लक्सर की डौसनी गांव निवासी भारत की शादी करीब 2 साल पूर्व लक्सर के ही अकोढा खुर्द गांव में पिंकी पुत्री लोजीराम से हुई थी। फिलहाल पिंकी गर्भवती थी। शनिवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर परिजनो ने पिंकी को लक्सर के डॉ. भीमराव आंबेडकर चैरिटेबल हॉस्पिटल में भर्ती किया। देर रात पिंकी ने बेटे को जन्म दिया। सुबह में उसकी तबीयत खराब हो गई।

आरोप है कि अस्पताल संचालक एंबुलेंस बुलाकर उसे हरिद्वार के एक नर्सिंग होम ले गए। देर शाम एंबुलेंस पिंकी के शव को लेकर वापस आई। परिजनों ने पूछा तो पता चला कि इलाज के दौरान पिंकी की मौत हो गई है। इस पर महिला की ससुराल और मायके से काफी लोग अस्पताल पहुंच गए, और हंगामा करने लगे। हंगामे के दौरान अस्पताल संचालक व स्टाफ वहां से भाग गया।


बाद में गुस्साए परिजनों ने पथराव कर अस्पताल के शीशे तोड़ डाले। सूचना पर कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस मृतक महिला के परिजनों से बातचीत कर रही है। रियल पुलिस को महिला का शव उठाने नहीं दे रही है।



