
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर -संदीप कुमार

स्थान – रुड़की

रुड़की में एक कानूनगो जमीन की 143 करने के नाम पर 15 हजार की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, साथ ही उसके कब्जे से 15 हजार रुपए के चिन्हित किए गए नोट बरामद भी बरामद किए हैं, विजिलेंस की टीम देर रात कानूनगो को अपने साथ देहरादून ले गई।


बता दें कि यूपी के मुजफ्फरनगर के अंडा गांव निवासी कुलदीप ने एक कंपनी लगाने के लिए मुंडलाना निवासी प्रदीप से किराए पर भूमि ली थी, इस भूमि की 143 कराने के लिए 21 सितंबर 2021 को उप जिला अधिकारी को आवेदन पत्र दिया गया था, जिसके बाद उप जिलाधिकारी ने इस आवेदन पत्र पर रिपोर्ट लगाने के लिए अधिकारियों को भेजा था,

वहीं इस मामले में रिपोर्ट लगाने के नाम पर कानूनगो राजकुमार सैनी ने कुलदीप से रिश्वत की मांग की थी, जिसके चलते 6 अप्रैल 2022 को कुलदीप ने इसकी शिकायत विजिलेंस टीम देहरादून से की थी, विजिलेंस की टीम ने 15 हजार रुपए के नोट को चिन्हित कर कुलदीप को दिए थे, शुक्रवार को कानूनगो राजकुमार सैनी ने रुपए लेकर कुलदीप को तहसील कार्यालय में बुलाया था,


कुलदीप ने कानूनगो को जैसे ही रुपए दिए तो वहां पहले से मौजूद विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया, पुलिस ने उसके कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद की की है, वहीं विजिलेंस की टीम ने करीब सात घंटे की पूछताछ के बाद देर रात आरोपी को अपने साथ लेकर देहरादून रवाना हो गई।



