पैट्रोल पम्प स्वामी ने लगाई सुरक्षा की गुहार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान -रूड़की

रुड़की के शिखा पैट्रोल पम्प की स्वामी उमा अग्रवाल ने कुछ लोगों पर फर्जी कागजात तैयार कर पम्प पर अवैध रूप से अपना हक जताने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वह लोग सत्ताधारी पार्टी भाजपा से जुड़े हैं और पुलिस को अपने दबाब में लेने का प्रयास भी कर रहे हैं। इसका नतीजा है कि दस दिन बीतने के बाद भी उनके द्वारा दी गयी तहरीर पर कार्रवाई नही की गई। वहीँ मामले की शिकायत एसएसपी से की है जिसमें परिवार की जानमाल का खतरा जताया है और सुरक्षा की मांग की गई है।

रुड़की में पत्रकारों से वार्ता करते हुए शिखा पैट्रोल पम्प की स्वामी उमा अग्रवाल ने बताया कि 2004 से वह इस पम्प को संचालित कर रही हैं और पम्प का सभी कार्य उनके पति राकेश अग्रवाल देखते हैं। उन्होंने कहा कि अब पिछले कुछ दिनों से भाजपा से जुड़े लोग फर्जी कागजातों के आधार पर पम्प में अपनी हिस्सेदारी का दावा कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कुछ असमाजिक लोगों से उनके पति को धमकी भी दिलवाई जिसकी ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है।

उंन्होने कहा कि इस मामले में तहरीर भी पुलिस को दी लेकिन साक्ष्य होने के बावजूद भी इस मामले में दस दिन बीतने के बाद भी मुकदमा दर्ज नही किया गया। कहा कि इसके उलट उनके ऊपर दबाब बनाया जा रहा है कि वह विपक्ष के लोगों के साथ बैठकर समझौता कर लें। उन्होंने कहा कि अब इस मामले में उन्होंने एसएसपी को भी पत्र सौंपा है कहा कि उनके प्रतिष्ठान को बदनाम किया जा रहा है साथ ही उनकी व परिवार के अन्य सदस्यों को जानमाल का खतरा भी बना हुआ है। उमा अग्रवाल ने एसएसपी से सुरक्षा दिए जाने की मांग की है।