
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर -सलीम अहमद

स्थान -रामनगर

रामनगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े मीट को लेकर टेंडर भरने की प्रक्रिया की गई जिसमें नगरपालिका प्रशासन के द्वारा एक विज्ञप्ति भी निकाली थी। उसी टेंडर को लेकर कुरैशी बिरादरी में दुकानों के टेंडर खोले गए जिससे प्रत्येक दुकानदार से लगभग पास लाख रुपए की रकम भरी गई थी। वही कुछ कुरैशी बिरादरी के लोगों ने रामनगर नगरपालिका के चेयरमैन और ईओ के ऊपर धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाये।


आरोप लगाने वालों में तंजीम कुरैशी, नदीम कुरेशी, हसीन कुरेशी आदि लोगों का कहना था कि नगरपालिका चेयरमैन और ईओ के द्वारा दुकानों को मोटी रकम लेकर अपने बड़े ठेकेदारों और अन्य बिरादरी के लोगों और रामनगर शहर के बाहर के लोगों को दिया जा रहा है। और हम लोगों के साथ नाइंसाफी की गई है। हम लोगों की आवाज को दबाने के लिए पुलिस बल की भी मदद ली गई।

और हम लोगों को टेंडर प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। हमारे द्वारा जमा रूपयो को भी वापस नहीं किया जा कर रहा है। हम लोग टेंडर प्रक्रिया के समय पर पहुंच गये थे। हमने कैमरा को खुलवाने की बात कही तो उन लोगों ने हमें बाहर कर दिया। अगर इंन टेंडर प्रक्रिया को दुबारा नहीं किया गया तो हम लोग माननीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगें और हाईकोर्ट तक जाएंगे।


