
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- तनवीर अंसारी

स्थान- सितारगंज

सितारगंज सिडकुल रोड पर सिसोना के पास ऑटो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि ऑटो में सवार महिला चोट लग गई ऑटो में अन्य सवारो को मामूली चोट आई है।


बता दें कि बुधवार की देर शाम सैनिक कॉलोनी के पास एक बाइक ऑटो से टकरा गई वहीं बाइक पर सवार दीपक धामी उर्फ आर्यन पुत्र धन सिंह धामी निवासी मजरा सिसौना गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं ग्रामीण की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज लाया गया। जहां दीपक धामी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा दीपक धामी की दो बहने हैं पिता रिटायर्ड फौजी थे उनका निधन हो चुका है। वही दीपक धामी की मौत के बाद दीपक के घर में मातम पसर गया साथ ही सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दीपक का शव अपने कब्जे में लिया और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है।और पुलिस मामले की जांच में जुटी जुट गई है।


