
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर -मनिष

स्थान-पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ जनपद की सींमात व्यांंस घाटी मे 11 हजार फीट की ऊचाई पर बहने वाली कुटीयांगती नदी पर भी अब सैलानी राफ्टिंग, क्याकिंग के साथ साहसिक खेलों का लुत्फ उठा सकेंगे।


नैसर्गिक सौन्दर्य से भरपूर व्यांस घाटी मे पर्यटन और राफ्टिंग को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल आशीष चौहान जिलाधिकारी ने की है।जिलाधिकारी ने कुंटी यांगती राफ्टिंग क्लब को अंटाइड फंड से 15 लाख धनराशि के राफ्टिंग, क्याकिंग के उपकरण उपलब्ध कराए है।आशीष चौहान जिलाधिकारी ने बताया

शिवोत्सव के दौरान कुटी – यांगती नदी मे टा्यल किया गया था,यंहा पर व्यांस घाटी के सभी गांवों को शामिल करते हुए कुटी यांगती क्लब बनाया गया।उन्होंने कहा 11 हजार फीट की ऊंचाई पर सैलानियों को राफ्टिंग, क्याकिंग का अलग अनुभव मिलेगा, आदी कैलाश, व कैलाश मानसरोवर यात्रा पर आने वाले पर्यटकों के लिए एक नया आर्कषण का केंद्र बनेगा साथ ही क्षेत्र मे स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।


