
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टे – पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज में 6 लोगों को अपना निवाला बना चुके आतंक का पर्याय बाघ को मार गिराने के आदेश के बाद मशहूर शिकारियों और शूटरों का दल आदमखोर बाघ के सर्च अभियान में जुटा हुआ है,


हिमाचल के जाने-माने शिकारी आशीष दास गुप्ता मेरठ के अंतरराष्ट्रीय शूटर सैयद अली बिन हादी, शिकारी चौधरी किरनेश जंग बाघ को पकड़ने या मारने की सर्च अभियान का मोर्चा संभाला है जो जंगल में सर्च अभियान चला रहे हैं पहले दिन किसी तरह की कोई सफलता नहीं मिली है।

लेकिन विभाग को उम्मीद है कि जल्द ही आदमखोर बाघ को पकड़ लिया जाएगा या मार गिराया जाएगा।उत्तराखंड मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के आदेश के बाद आदमखोर बाघ को मारने का आदेश जारी किए गए हैं। मशहूर शिकारी आशीष दास गुप्ता और सैयद अली बिन हादी का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता होगी कि आदमखोर बाघ को ट्रेंकुलाइज कर उसको पकड़ा जाए लेकिन आवश्यकता पड़ी तो मार गिराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जंगल के तीन हिस्सों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है जहां हाथी, और जिप्सी के सहारा लेकर बाकी तलाश किया जा रहा है, टीम के साथ वन्य जीव शिशु की टीम भी शामिल है जो बाघ को ट्रेंकुलाइज करेगा।वन क्षेत्राधिकारी ख्यालीराम आर्य का कहना है कि बाघ को पकड़ने और मारने के लिए तीन शिकारियों के दल को आधिकारिक तौर पर नियुक्त किया गया है, साथी बाघ को पकड़ने के लिए 72 कैमरा ट्रैप आठ पिजरे और ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है साथ ही डेढ़ सौ से अधिक वन कर्मियों को भी लगाया गया है।

वही स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा भी शिकारियों से बाघ को जल्द से जल्द पकड़ने या मार गिराने का आग्रह किया गया । उनका कहना है कि छेत्र में अत्यधिक भय का माहौल है और वन विभाग की सुस्ती की वजय से अभी तक 6 लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे है । जिससे लोगो मे आक्रोश है,



