भू माफियाओं का जंगलराज

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – अज़हर मलिक

स्थान -काशीपुर

भू- माफियाओं का काशीपुर क्षेत्र में जमकर बोलबाला चल रहा है, भू माफिया बेखौफ प्रशासन की आंख में धूल झोंकते हुए अवैध कालोनियों का निर्माण कर रहे हैं, काशीपुर के अलीगंज रोड पर पूर्व में सीज की गयी अवैध कालोनी को मिलीभगत से भू माफियाओं ने दोबारा से निर्माण करना शुरु कर दिया,

जिसकी कोई अनुमति तक विभाग से भू माफियाओं द्वारा नहीं ली गयी, वहीं भू माफिया धडल्ले से कालोनियों में निर्माण कार्य करा रहे हैं, वहीं प्रशासन कार्रवाही की बात कह कर महज खानापूर्ती ही करता नजर आ रहा है।

वीओ -1- काशीपुर में भू माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि नियम कानूनों की उनको कोई परवाह ही नहीं है, नियमों को ताक पर भू माफिया अवैध रुप से कालोनियां काट रहे हैं, वहीं प्रशासन भू माफियाओं के इस तमाशे को मूक दर्शक बने देख रहा है, गौरतलब कि काशीपुर के अलीगंज रोड पर बनायी जा ही कालोनी पर पहले प्रशासन ने कार्यवाही का शिकंजा तो चलाया लेकिन निजाम बदलते ही भू माफिया बेखौफ हो गये और दोबारा नियम विरुद्ध अवैध निर्माण करने लगे, जिसको लेकर फिलहाल उपजिलाधिकारी ने कहा कि जल्द ही एसी कालोनियों को चयनीत कर विबाग कार्यवाही करेगा, और नियम अनुसार ही क्षेत्र में कालोनियों का निर्माण काराया जाएगा।