
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम व जिला प्रशासन ने अतिक्रमण अभियान की रफ्तार पर चंद दिनों के लिए ब्रेक लगाते हुए अतिक्रमणकारियों को नोटिस थमाने का सिलसिला शुरू किया था। जिसमें आज निगम अधिकारियों, जिला प्रशासन एवं पुलिस बल ने अतिक्रमणकारियों को दिए हुए नोटिस को नहीं मानने पर अतिक्रमणकारियों के अवैध अतिक्रमण को तोड़ा।


वहीं प्रशासनिक अधिकारी और जनता के बीच काफी भैंस भी हुई जिसको लेकर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज भी किया गया साथ ही कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी की गई

आपको बता दें कि नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के निर्देश पर निगम कर्मचारियों के द्वारा कुछ दिन पूर्व मंगल पड़ाव मछली बाजार में बने अवैध फड़ो को नोटिस दिया था, जिसमें नगर आयुक्त ने उन्हें 3 दिन के अंदर जगह खाली करने के आदेश दिए थे। जिसमें आज नगर आयुक्त ने कार्यवाही करते हुए मछली बाजार में लगाए गए फड़ो को हटाया। इस दौरान नगर निगम को पार्षदों एवं फड़ स्वामियों का खासा विरोध झेलना पड़ा।

वही इस संबंध में मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के द्वारा बताया गया कि अतिक्रमण कार्यों को पहले नोटिस देकर सूचना दी गई थी, तथा आज 11:00 बजे तक का समय उनको वैद्य कागज़ात दिखाने का समय दिया गया था


जो नहीं दिखा पाए उसके बाद अतिक्रमण की कार्रवाई की जा रही है कुछ लोगों द्वारा विरोध किया गया था जिनके लिए सुसंगत धाराओं में प्रशासन के द्वारा कार्यवाही की जा रही है

वही वही सिटी मजिस्ट्रेट गीता सिंह ने बताया कि इन लोगों को 3 दिन पहले ही बता दिया गया था कि सभी लोग दुकानें खाली कर दें और अपनी दुकानों के कागज दिखाएं

लेकिन इन लोगों ने ऐसा नहीं किया जिसको लेकर आज प्रशासन द्वारा मच्छी मार्केट का अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है यह अभियान आगे भी जारी रहेगा साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इन लोगों द्वारा इस मार्केट में कई सालों से अवैध कब्जा किया हुआ था


