लाखों की स्मेक के साथ गिरफ्तार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान -रूड़की

रुड़की की भगवानपुर थाना पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध स्मेक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं बरामद स्मेक की कीमत तकरीबन दस लाख रुपये बताई गई है।


आपको बता दें कि रुड़की के तहसील स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी देहात परमिन्दर सिंह डोभाल ने बताया कि नशे पर लगाम कसने के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है जिसके अंतर्गत भगवानपुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की शाहपुर ग्राम में इकलाख नामक व्यक्ति के घर पर भारी मात्रा में स्मेक उपलब्ध है।

सूचना पर सीओ मंगलौर पंकज गैरोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की तो मौके से 123.50 ग्राम अवैध स्मेक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू व 13,300 रुपए नगद बरामद हुए। आरोपी इकलाख ने पूछताछ में बताया कि उसने खुबबनपुर भगवानपुर से यह स्मेक खरीदी थी और वह उस स्मेक को गांव में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता है। अब भी उसने इसमें से 13,300 रुपये की स्मेक बेच दी है। एसपी देहात ने बताया कि बरामद स्मेक की कीमत तकरीबन दस लाख केके आसपास है और पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का एसएसपी हरिद्वार के द्वारा इनाम देने की घोषणा की गई है।