
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर -दीपक नोटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर धीमी गति चल रहा निर्माण कार्य।निर्माण कार्य में देरी के कारण चार धाम यात्रा में आ सकती है खलल।बड़कोट /उत्तरकाशी। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के कपाट खुलने को अब कम समय बचा हुआ है


और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के हालात अभी भी खस्ता हैं।यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आलवेदर कंपनी का निर्माण धीमी गति से चलना लोगों के लिये मुसीबत खडी़ कर सकता है।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर खरादी से लेकर किसाला, खनेडा़, और जानकीचट्टी तक जगह जगह सड़क की स्थिति बेहद खराब है।

राष्ट्रीय राजमार्ग की की यह खराब स्थिति यात्रा सीजन में मुसीबत का कारण बन सकती है।


हांलाकि यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने इसकी सूचना मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को दे दी है लेकिन अब इस मार्ग के दुरूस्त होने के सिर्फ कयास हैं उम्मीद तो लोग तोड़ चुकें हैं।


