
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी में प्राधिकरण विभाग आंखों में धूल झोंक कर अवैध निर्माण जोरों पर चल रहा है हल्द्वानी के गोलचा कंपाउंड में नजूल भूमि पर पिछले 3 महीने पहले प्राधिकरण विभाग ने एक दुकान जोकि अवैध रूप से बनाई जा रही थी बिना नक्शा पास कराए उसको सील किया सील होने के बाद कुछ दिन बाद वहां पुनः काम प्रारंभ हो गया


और पूरी दुकान बनकर तैयार हो गई दूसरा काम रेलवे बाजार सस्वती महाविद्यालय के पीछे नजूल की भूमि पर बिना अनुमति बिना नक्शा पास कराए बेसमेंट खोदकर कांपलेक्स बनाया जा रहा है जबकि पूरी तरह से नजूल है

प्राधिकरण विभाग को इसकी शिकायत लिखित स्थानीय लोगों द्वारा की गई उसके बावजूद भी प्राधिकरण विभाग की तरफ से कोई भी कार्यवाही नहीं की जबकि गोलचा कंपाउंड में प्राधिकरण विभाग के द्वारा प्राधिकरण विभाग के अधिकारी के द्वारा सील किया गया था उसके बाद भी वहां लिंटर पढ़कर लगातार काम चल रहा है

जबकि उसकी शिकायत कई महीने पहले लिखित में प्राधिकरण विभाग को दी गई थी बिना अनुमति बिना नक्शा पास कराए हल्द्वानी शहर के अंदर अवैध रूप से निर्माण हो रहा है राज्य सरकार को करोड़ों का चूना लगाया जा रहा है जब प्राधिकरण विभाग का कोई काम नहीं है तो प्राधिकरण विभाग की नीति क्यों की गई कई सवाल विभाग के ऊपर उठते हैं


जबकि प्राधिकरण विभाग लगातार अपनी कार्रवाई करता दिखाई देता है लेकिन लोग आंखों में धूल झोंक कर लगातार काम कराते हैं तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि दुकान को सील कर रखा है उसके बावजूद भी लगातार काम चल रहा है

अब देखना होगा कि प्राधिकरण विभाग इन दोनों पर किस प्रकार से कार्यवाही करता है जबकि प्राधिकरण विभाग को लगातार अवगत कराया जा रहा है स्थानीय लोगों के द्वारा उसके बावजूद भी कोई कार्यवाही प्राधिकरण विभाग से नहीं की जा रही


