नवरात्रि के पहले दिन सैकड़ों भक्तों ने गर्जिया मंदिर जाकर की पूजा अर्चना

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – सलीम अहमद

स्थान – रामनगर

नवरात्रि के नौ दिनों में माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों कि पूजा की जाती है। नवरात्रि का पर्व माँ के प्रति विश्वास और आस्था का पर्व माना जाता है। इस पर्व के पहले दिन माँ शैलपुत्री की आराधना की जाती है। आज रामनगर में भी मां के भक्तों ने मां शैलपुत्री की आराधना की वही माता के भक्तों ने गर्जिया माता के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की और मां के जयकारे लगाए।

आपको बता दें कि गर्जिया माता मंदिर एक पौराणिक मंदिर है। यहां पर हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं माता भी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती है। आज नवरात्रों के पहले दिन सुबह 4:00 बजे से गर्जिया माता के मंदिर के कपाट खुल गए थे हजारों भक्तों ने माता का दर्शन किये।

वी ओ – वही मंदिर के पुजारी जितेंद्र पांडे ने बताया कि प्रातः 4:00 बजे से मंदिर के कपाट को खोल दिया गया था। जिससे भक्तों ने माता के दर्शन किए हैं। आज दूरदराज के क्षेत्रों से आए दर्जनों की संख्या में भक्तों ने गर्जिया माता के दर्शन किए हैं। वही प्रशासन के द्वारा हर वर्ष की भांति मंदिर को बहुत सहयोग दिया गया है।