
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – तनवीर अंसारी

स्थान -सितारगंज

उत्तराखंड के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सितारगंज चीनी मिल का निरीक्षण किया।वही निरीक्षण के दौरान गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सौरभ बहुगुणा ने चीनी मिल में चल रहे कार्यों का जायजा लिया और चीनी मिल में बन रही चीनी की क्वालिटी को चेक किया। वही गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया


कि अधिकारियों के साथ 4 दिन पहले ही एक समीक्षा बैठक की है साथ ही बताया कि सितारगंज चीनी मिल का निरीक्षण के दौरान जो समस्याओं का पता चला है कि उन सभी समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जाएगा।

साथ ही बताया कि सितारगंज के चीनी मिल में लगभग किसानों का 42 करोड़ रुपए का भुगतान होना है जल्द डेढ़ माह के भीतर किसानों का बकाया भुगतान भी कर दिया जाएगा।



