
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान – रूड़की

रुड़की के एसपी देहात कार्यालय पर हिंदू जागरण मंच युवावाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष मनीष चौहान दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पहुँचे और झबरेड़ा थाना में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की माँग करते हुए ज्ञापन सौंपा है।


आपको बता दें कि शनिवार को हिन्दू जागरण मंच के दर्जनों कार्यकर्ता हिंदू जागरण मंच युवावाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष मनीष चौहान की अगुवाई में एसपी देहात कार्यालय पर पहुँचे और थाना झबरेड़ा में दस दिन पहले दर्ज मुकदमे से संबंधित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदेशाध्यक्ष मनीष चौहान ने बताया कि थाना झबरेड़ा में दस दिन पहले पंजाब निवासी युवती ने मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें युवती ने सोनू नामक युवक पर नाम बदलकर शादी का झांसा देने का आरोप लगाकर थाना झबरेड़ा अंतर्गत ग्राम में किसी और से शादी करने का आरोप लगाया था।

युवती का कहना था कि जब वह शादी रुकवाने के लिए वहाँ पहुँची तो कई लोगों ने उसके व हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट व लूट की घटना को अंजाम दिया था। वहीं इस मामले में थाना झबरेड़ा में गंभीर धाराओं में आरोपी सोनू समेत कई लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी लेकिन दस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के द्वारा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नही की गई है। उंन्होने आरोप लगाया कि उक्त आरोपियों में से एक नामजद आरोपी कलीम पर तो थाना छपार यूपी में पाँच से ज्यादा गंभीर धाराओं में मुकदमे भी दर्ज हैं लेकिन ये सभी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं

और पुलिस उन्हें गिरफ्तार नही कर रही है।उन्होंने एसपी देहात के नाम ज्ञापन देते हुए जल्द ही नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की माँग की है और कहा है कि अगर अगले जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई तो हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता थाना झबरेड़ा का घेराव करेंगे और एक बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।



