महंगाई के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान – खटीमा

उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा में मुख्य चौक पर कांग्रेसी नेतृत्व के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा खटीमा मुख्य चौक पर लगातार बेतहाशा बढ़ती महंगाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। खटीमा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बॉबी राठौर, नगर अध्यक्ष रविश भटनागर के नेतृत्व में खटीमा मुख्य चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। वहीं लगातार गैस, तेल व खाद्य सामग्री के बढ़ते दामों को लेकर राज्य व केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किया ।

वहीं मीडिया से रूबरू होते हुए खटीमा कांग्रेस नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर ने कहा कि भाजपा सरकार से आज आम जनता त्रस्त हो चुकी है। महंगाई की मार झेल रही आम जनता के घर का बजट बिगड़ चुका है। वहीं भटनागर ने खटीमा विधायक भुवन कापड़ी के इस्तीफा देने की अफवाह को गलत बताया उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ही अलग अलग तरह की अफवाहें उड़ाई जा रही है। वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बॉबी राठौर ने कहा की लगातार देश व प्रदेश में बढ़ती महंगाई की मार से आम जनता परेशान है। जहां लगातार पेट्रोलियम पदार्थों और गैस सिलेंडर के दाम बढ़ते जा रहे हैं वही कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर ने कहा

की खाने के तेल सहित अन्य खाद्य सामग्री के बढ़ते दामों से आम महिलाओं की रसोई का बजट भी बिगड़ चुका है। देश व प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता हलकान है। इसलिए कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर खटीमा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भी खटीमा मुख्य चौक पर राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए बढ़ती महंगाई पर अपना विरोध जताया है। उन्होंने जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की है।