
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – भगवान मेहरा

स्थान – कालाढूंगी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सभी स्कूली छात्र छात्राओं के लिए परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही कालाढूंगी विधानसभा अंतर्गत कोटाबाग के जीजीआईसी व राजीव गांधी नवोदय विद्यालय मैं प्रधानमंत्री वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कोटाबाग के जीआईसी इंटर कॉलेज में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।


जिसमें स्कूली शिक्षक व छात्र भी मौजूद रहे। बंशीधर भगत ने कहा देश के प्रधानमंत्री की ओर से बच्चो के साथ लाइव संवाद किया गया व प्रधानमंत्री हर क्षेत्र में नए-नए प्रयोग करते हैं और इस बार उन्होंने परीक्षा पर चर्चा के द्वारा बच्चों से सीधा संपर्क किया जो कि सराहनीय है। वहीं प्रधानमंत्री द्वारा जनपद के छात्रों को बोर्ड एग्जाम के संबंध में कई टिप्स दिए गए। बच्चों ने प्रधानमंत्री की इस चर्चा को सराहनीय बताया व देश के प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।


