नवनिर्वाचित विधायक सुरेश चौहान ने निभाया वादा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर -दीपक नोटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

उत्तरकशी में की समस्या से जूझ रहे लोगों को नवनिर्वाचित विधायक सुरेश चौहान ने बड़ी सोगात दी है | जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि जनपदवासियों की नगर उत्तरकाशी में बहु मंजिला पार्किंग के निर्माण की मांग पूरी होने जा रही है।

उन्होंने बताया कि नगर उत्तरकाशी में बहु मंजिला पार्किंग के निर्माण हेतु आंगणित धनराशि रुपये 7 करोड़ 84 लाख 78 हजार के सापेक्ष रुपये 2 करोड़ 65 लाख 40 हजार की धनराशि जनपद को शासन से प्राप्त हुई हैं।

बता दें कि नगर उत्तरकाशी में जीयो ग्रीडवाल के पीछे बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण प्रस्तावित था। जिस हेतु शासन से प्रथम किश्त के रूप में रुपये 2 करोड़ 65 लाख 40 हजार की धनराशि प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि बहु मंजिला पार्किग का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू किया जायेगा।