
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- मुन्ना अंसारी

स्थान- लालकुआँ

लालकुआँ रेलखंड के विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने के बाद रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खाँन ने रामपुर से लालकुआँ तक रेलवे स्टेशन के बीच पड़ने वाले सभी रेलवे स्टेशनों का बारीकी से निरीक्षण किया| जिसके बाद लालकुआँ से रामपुर 66 किमी ट्रेन का स्पीड ट्रायल किया गया। इस दौरान डिप्टी सीआरएस विनय शर्मा ने कहा कि लालकुआं रेलवे विद्युतीकरण सर्वे का कार्य उनके द्वारा ही वर्ष 2017-18 में किया गया था| जिसे इलाहाबाद मंडल ने पारित किया था| जो कि आज धरातल पर उतर चुका है|


और हम सबके सामने हैं| और आज लालकुआं से रामपुर तक विद्युत रेलवे स्पीड परीक्षण किया जा रहा है| वही पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मण्डल के डीआरएम आशुतोष पंत ने कहा कि अभी निरीक्षण और स्पीड ट्रायल किया जा रहा है| और इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी| सब कुछ ठीक-ठाक रहने के बाद पैसेंजर ट्रेनों का भी संचालन किया जायेगा।


