
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- सिद्धांत उनियाल

स्थान- पौड़ी

जनपद पौड़ी के अंतर्गत आने वाले जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैण में 1 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों से परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में विद्यार्थियों से बातचीत करेंगे। जिसे लेकर जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गयी है। नवोदय विद्यालय खैरासैण के प्राचार्य व कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ योगेन्द्र पाल सिंह ने बताया| कि एक अप्रैल को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा करीब एक हजार छात्र छात्राओं से बातचीत की जायेगी, और परीक्षा के तनाव से मुक्ति के तरीके बताये जायेंगे। जो की दूरदर्शन के द्वारा टेलीविजन पर डीडी नेशनल, डीडी न्यूज़ और डीडी इण्डिया चैनल के साथ-साथ रेडियों चैनलों और वेब कास्टिंग द्वारा लाइव प्रसारण किया जाएगा।


जिसके लिए विद्यालय द्वारा सभी तैयारियां की गयी है। साथ ही उन्होंने पौड़ी जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अनुरोध किया है| की वे अपने विद्यालयों के सभी विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लिए भी इस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिये उचित उपाय करे। ताकि स्कूल के सभी विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मचारी प्रधानमंत्री के विचारों को सुन सके। वहीँ उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय के आसपास के विद्यार्थी और शिक्षक एक अप्रैल को नवोदय विद्यालय में आकर परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर प्रधानमंत्री के विचारों को सुन सकते हैं।


