कालाढूंगी के नयागांव में आयोजित भागवत कथा में श्रद्धा से पहुंच रहे श्रद्धालु

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- भगवान मेहरा

स्थान- कालाढुंगी

कालाढूंगी के नयागांव चंदन सिंह में माता कोटगाड़ी मंदिर में आयोजित हो रहे श्रीमद् देवी भागवत कथा में क्षेत्रभर के श्रद्धालु कथा सुनने पहुंच रहे हैं। यहां प्रतिवर्ष सभी क्षेत्रवासियों की तरफ से भागवत कथा का आयोजन किया जाता है। इस दौरान भागवत के दौरान परम पूज्य व्यास कपिल देव जी महाराज मां भगवती की कथा सुना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान की कथाएं सुनने से जहां मन को शांति मिलती है| तो वहीं सारे कष्टों का निवारण भी होता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य किस बात पर गुरूर करता है| सबकुछ यहीं छोड़कर चले जाना है। इसलिए भगवान की तरफ मन लगाइए और मानवता को निभाते रहें।

महाराज ने कहा कि यहां कोई भी रहने नहीं आया है,जो दुनिया में आया है उसे एक दिन फिर से भगवान के दरबार में हाजिर होना है। वहां हम सबके अच्छे और बुरे कार्यों का हिसाब देना होगा। इस दौरान गंगा सिंह सामंत, एडवोकेट प्रेम सिंह सामंत, बीएस अधिकारी, ललित सिंह सामंत, पंडित नवीन गुरुजी, दिनेश सामंत, महिमन सिंह चौहान, सूरज बुधलाकोटी, राजेंद्र सामंत, महिमन बसनायत आदि लोग उपस्थित रहे।