दो फर्जी शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान- जसपुर

जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर विकास खंड में फिर दो फर्जी शिक्षकों का मामला सामने आया है| जंहा ये दोनों शिक्षक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहे थे| वही दोनों अध्यापकों के खिलाफ खंड शिक्षा अधिकारी  आशाराम चौधरी ने मुकदमा दर्ज कराया| वही उपखंड शिक्षा अधिकारी आशाराम चौधरी ने बताया कि एसआईटी की जांच में दोनों अध्यापक दोषी पाए गए|

जिसमे से एक अध्यापक नवीन कुमार पुत्र रामपाल राजकीय प्राइमरी विद्यालय किशनपुर में था तो दूसरा ओमप्रकाश पुत्र चूड़सिंग राजकीय प्राइमरी विद्यालय मुरलीवाला में अध्यापक के पद पर तैनात था जो फर्जी पाए गए| उपखंड शिक्षा अधिकारी आसाराम चौधरी ने उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार दोनों अध्यापकों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है| और दोनों अध्यापकों को बर्खास्त कर दिया गया है|