गर्मियां आते ही ग्रामीणों को करना पड़ता है,परेशानीयो का सामना

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

एंकर – गर्मियां आते ही जहां पानी का स्तर कम हो जाता है| तो वहीं ग्रामीणों को पानी की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| वही आज चंद्रप्रकाश व भगवानपुर बिचला के कई लोग अपने क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर उत्तराखंड जल संस्थान ऊँचापुल कार्यालय पहुंचे| लेकिन कार्यालय में कोई अधिकारी मौजूद नहीं थे| पार्षद द्वारा पेयजल समस्या के निवारण हेतु कार्यालय में एक ज्ञापन भी दिया गया| भगवानपुर विचला क्षेत्र में कई वर्षों से पेयजल की अत्यधिक समस्या रहती है| खासकर गोपी पुरम, प्रेम विहार, ओम विहार मैं अत्यधिक पेयजल की समस्या रहती है| इन कालोनियों में बिल्कुल भी पानी नहीं आता है|

यहां तक कि जल संस्थान ने इन कालोनियों में पेयजल कनेक्शन देने भी बंद कर दिए हैं| नये, वार्ड मैं सम्मिलित हुए पार्षद का कहना है| कि वो इस समस्या से कई बार अधिकारियों से वार्ता कर चुके हैं| अधिकारियों को कई बार मौके पर भी बुलाया गया है, कई बार जल संस्थान के जे.ई. मौके पर पहुंचते भी हैं|  लेकिन फिर भी पेयजल की समस्या वैसी की वैसी रहती है| लोग प्राइवेट टैंकरों से अपनी आपूर्ति कर रहे हैं|  और जल संस्थान का बगैर पानी पिए ही बिल भी देते रहे हैं| भगवानपुर s. C.बाहुल्य क्षेत्र है|  पार्षद द्वारा कई बार आयोग को भी इस विषय में जानकारियां दी गई हैं| वही एक तरफ सरकार हर घर जल पहुंचाने की बात करती है| तो वही भगवानपुर के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं| वही गौरतलब है कि भगवानपुर के लोगों को कनेक्शन लेने तक के लिए विभाग मना करने लगा है|