
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान- जसपुर

जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर में आशा कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड मुख्यमंत्री के द्वारा दिए गए आश्वासन के बावजूद मांग पूरी ना होने के बाद आशा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा और आज से दो दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्य बहिष्कार करते हुए, सरकार विरोधी नारे लगाए मीडिया से रूबरू होते हुए जिला महामंत्री बबीता कश्यप ने बताया कि उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा आशाओ को आश्वस्त किया गया था|


उत्तराखंड में आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय दोगुना करने की बात की गई थी| लेकिन आज तक आशाओं से किया वादा पूरा ना किये जाने पर आशाएं आक्रोशित हैं| उन्होने कहा जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती तब तक आशाओं का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा उन्होंने चेतावनी दी कि आशाओं को उत्तराखंड में ही नहीं दिल्ली में भी अपनी मांग को लेकर लड़ाई करनी पड़ी तो कार्यकत्रियों पीछे नहीं हटेंगी।


