
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- भगवान मेहरा

स्थान- कालाढुंगी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग में वरिष्ठ महिला डॉक्टर ऐश्वर्या कांडपाल ने प्रभारी का पदभार संभाला| डॉ देवेश चौहान के हॉस्पिटल से स्थानांतरण होने पर डॉक्टर ऐश्वर्या कांडपाल को प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया, डॉक्टर ऐश्वर्या कांडपाल विगत 15 वर्षों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डॉक्टर ऐश्वर्या कांडपाल ने स्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी बढ़-चढ़कर लोगों की मदद की है|


डॉक्टर ऐश्वर्या कांडपाल के प्रभारी पद पर नियुक्त होने के बाद युवा भाजपा नेता अंशु पार्टी के नेतृत्व में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो ने डॉक्टर कांडपाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया| स्वागत करने वालों में राजू कनवाल, जीवन मेहरा, प्रभा पांडे, हेमंत कुमार, गोलु ढोडियाल, मुकेश वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। प्रभारी बनने के बाद जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं, पूरे स्टाफ कर्मचारियों के साथ मिलकर क्षेत्र के मरीजों को पूरी सुविधा देने की कोशिश की जाएगी|


