
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



आज का राशिफल-29 मार्च २०२२
मेष


किसी सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से मेलजोल बढ़ेगा, और यह संपर्क आपके लिए फायदेमंद ही साबित होंगे।वर्तमान परिस्थितियों की वजह से मन में कुछ अनहोनी होने जैसी आशंका का भय रहेगा। व्यवसाय में आय की स्थिति अभी सामान्य ही रहेगी।त्यधिक कार्यभार का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अपना मनोबल मजबूत बनाकर रखें।

वृष


किसी सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति और विचार सराहनीय रहेंगे।ग्रह स्थिति अनुकूल है। सरकारी गतिविधियों से जुड़े व्यवसाय लाभ की स्थिति में रहेंगे। घर का वातावरण मधुर और खुशनुमा बना रहेगा।स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें।किसी सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति और विचार सराहनीय रहेंगे। जीवन साथी के साथ भावनात्मक नजदीकियां बनाने में आपका प्रयास जरूरी है।
मिथुन

अपनी सामर्थ्य से ज्यादा उम्मीदें रखना उचित नहीं है।धैर्य और संयम से समय व्यतीत करना जरूरी है।किसी भी काम से पहले उसके अच्छे बुरे पहलू पर उचित विचार विमर्श कर लें। व्यवसाय में कुछ नए प्रस्ताव मिलेंगे। परंतु उचित सोच-विचार करके ही कोई निर्णय ले। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को कोई मन मुताबिक कार्यभार मिल सकता है।

कर्क

रोजमर्रा की दिनचर्या में कुछ परिवर्तन लाएं, इससे ताजगी और ऊर्जा बनी रहेगी।व्यवसायिक कार्यों में योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दें।दांपत्य जीवन की छोटी मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज रखें। आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां रहेगी।कभी-कभी आलस की वजह से आप की कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती हैं। अपना संपर्क दायरा बढ़ाए।
सिंह

अधिकतर समय घर के रखरखाव तथा उचित व्यवस्था बनाए रखने में व्यतीत होगा। अपनी रुचि पूर्ण कार्यों में समय व्यतीत करने से आपको पॉजिटिव ऊर्जा मिलेगी।पारिवारिक सदस्यों का आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा।तनाव, अवसाद तथा मौसमी बीमारियों से बचने के लिए स्वास्थ्य की सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन जरूर करें
कन्या

उन्नति के लिए स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन भी लाना जरूरी है। खासतौर पर महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल है।किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करना आपको मुसीबत में भी डाल सकता है। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य का कुछ अभाव रह सकता है। परंतु प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
तुला
बेवजह दूसरों के साथ उलझने और हस्तक्षेप करने से आपका मान-सम्मान भी प्रभावित हो सकता है।मय कुछ प्रतिकूलता वाला भी है। व्यवसायिक गतिविधियों को गंभीरता से लेना होगा। कंसल्टेंसी से संबंधित कार्य फायदेमंद स्थिति में होगा|

वृश्चिक

किसी घनिष्ठ व्यक्ति से संबंधित अप्रिय सूचना मिलने से मन व्यथित रहेगा।व्यवसाय में पब्लिक रिलेशन को और अधिक स्ट्रांग बनाएं।घर का वातावरण व्यवस्थित तथा खुशनुमा बना रहेगा।पॉल्यूशन और इंफेक्शन से अपना बचाव रखें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में और अधिक मेहनत की जरूरत है।पॉल्यूशन और इंफेक्शन से अपना बचाव रखें।
धनु

समाज में मान-सम्मान तथा यश कीर्ति भी बढ़ेगी। नन्हे मेहमान के आगमन संबंधी खुशखबरी मिल सकती है।व्यवसाय में आज कोई मुश्किल समस्या हल हो सकती है, जिसके बारे में आप उम्मीद छोड़ चुके थे, आज उसी से संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य में हल्का-फुल्का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें।
मकर

प्रभावशाली लोगों के सानिध्य में रहने से आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। व्यावसायिक दृष्टिकोण से समय कुछ अनुकूल रहेगा। हालांकि कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। परंतु समय रहते समस्या निपट भी जाएंगी। गैस और बादी वाली चीजों का सेवन ना करें।इससे संबंध खराब हो सकते हैं। अकस्मात ही कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे, जहां कटौती करना भी संभव नहीं होगा।
कुंभ

युवा वर्ग ध्यान रखें कि मस्ती और दोस्तों के साथ अत्यधिक समय व्यतीत करने से अपनी पढ़ाई और करियर का नुकसान कर सकते हैं।व्यवसायिक संपर्क सूत्रों और पार्टियों के साथ मेल मुलाकात बढ़ाएं तथा व्यापारिक गतिविधियों के बारे में चर्चा करें। त्वचा संबंधी किसी प्रकार की एलर्जी बढ़ सकती है। पोलूशन और इंफेक्शन से अपना बचाव रखें।भाइयों के साथ आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और चल रहा कोई विवाद भी दूर होगा।
मीन

मीडिया तथा सामाजिक गतिविधियों में भी अपना ध्यान केंद्रित रखें। इससे आपको नई-नई लाभदायक जानकारियां मिलेंगी।व्यवसायिक मार्केटिंग संबंधी कार्यों में बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है।पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं।


