
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- संपीप कुमार

स्थान- रूड़की

कोरोना के बाद आज से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गयी हैं। वहीं रूड़की में भी परीक्षा देने के लिए छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला है। रुड़की के बीएसएम इंटर कॉलेज में स्कूल प्रशासन ने सुरक्षा की व्यवस्था के इंतेजाम किये हुए है। सभी छात्रों को मास्क व सेनिटाइजर के साथ ही विद्यालय में प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं परीक्षाएं दो शिफ्ट में होंगी जिसमें 10वीं और 12वीं के एग्जाम होंगे। पहली शिफ्ट सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक हाइस्कूल की होगी और दूसरी शिफ्ट 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक इंटरमीडियट की होगी। बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर स्कूल प्रबंधन की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है


वही परीक्षा देने आए छात्र-छात्राओं में परीक्षा को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। छात्रों का कहना है करोना के चलते हमारी पढ़ाई नहीं हो पा रही थी लेकिन अब करोना कम हो गया है और हमारी पढ़ाई भी अच्छी हुई है। आज बोर्ड के पेपर शुरू हो रहे हैं और हमें काफी अच्छा लग रहा है।


