
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- राहुल दुमका

स्थान- लाल कुआं

नगर पंचायत लालकुआं के कर्मचारियों ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में प्रतिभाग करने के चलते नगर में जन जागरूकता अभियान चलाते हुए, जहां क्षेत्रवासियों से अपने घर एवं आंगन को साफ सुथरा रखने के लिए जागरूक किया, वही पॉलिथीन एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न करने का आह्वान किया। नगर पंचायत के लिपिक सोनू भारती एवं सफाई नायक श्रीपाल के नेतृत्व में नगर के कई सार्वजनिक स्थानों में शिविर लगाकर पंचायत कर्मियों ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की विस्तृत जानकारी देते हुए 100 से अधिक लोगों के मोबाइलों में उक्त एप डाउनलोड करवाया। जागरूकता अभियान को लेकर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया, जिसमें कई प्रतियोगियों ने शिरकत की।


तथा नगर पंचायत कर्मियों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए। जिसमे विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार लॉटरी के माध्यम से दिया जाएगा। इस अवसर पर नगर पंचायत कर्मियों ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 पूरे देश में चल रहा है| जिसमें नगर पंचायत लालकुआं भी प्रतिभाग कर रहा है| यदि क्षेत्रवासियों ने ठीक प्रकार उक्त सर्वेक्षण में सहभागिता निभाई तो लालकुआं नगर पंचायत को स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में उत्कृष्ट स्थान भी प्राप्त हो सकता है। इस मौके पर उन्होंने प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं प्लास्टिक का प्रयोग न करने का आह्वान भी किया।


