रामनगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन पर प्रशासन की कार्यवाई

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- सलीम अहमद साहिल

स्थान- रामनगर

प्रदेश में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में आज प्रशासन व नगर पालिका की संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में पॉलिथीन का जखीरा पकड़ा है। आपको बता दे कि रामनगर के शंकरपुर भूल निवासी गोपाल अग्रवाल के गोदाम में आज नगरपालिका व प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी की कार्यवाही की इस दौरान गोदाम में भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद हुई। छापेमारी की कार्रवाई से गोदान मालिक के साथ ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। टीम ने पॉलिथीन का जकिरा मौके से बरामद किया। जिनमें पॉलिथीन से बने प्लास्टिक की थैलियां ग्लास आदि| कई चीजें मौके से बरामद हुई।

बिपिन चंद्र पंत ने बताया कि आज यहां पर संयुक्त छापेमारी की कार्रवाई की गई| जिसमें सिंगल यूज जो प्लास्टिक हैं| उसके खिलाफ हमारा अभियान जारी था| जिस कड़ी में आज शंकरपुर भूल में एक गोदाम में जो डिस्पोजेबल प्लास्टिक पॉलिथीन है| प्लास्टिक कप है। कई गैर कानूनी स्टॉक मिले हैं| जिसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस पर लगभग 1 लाख का जुर्माना वसूला जाएगा।