विधायक बनने के बाद किशोर उपाध्याय ने मंदिर पहुंचकर टेका माथा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर- नरेन्द्र

स्थान- टिहरी

टिहरी विधानसभा से विधायक बनने के बाद पहली बार चंबा ब्लॉक के ग्राम बेहड में मां भवानी मंदिर में माथा टेकने पहुंचे| किशोर उपाध्याय पत्रकारों के सवाल के जबाब में बोले मंत्री बनना न बनना पार्टी का विशेषाधिकार है। उन्होंने कहा पार्टी क्षमता के अनुसार उनका उपयोग करेगी और मुझे पार्टी का निर्णय शिरोधार्य रहेगा| मेरे बीजेपी में आने से इस बार चुनाव में पार्टी को लाभ ही हुआ होगा

लोगों का आंकलन है| कि 22 विधानसभा क्षेत्रों में गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक असर पड़ा है| निश्चित रूप से पीएम मोदी चुनाव में सबसे बड़े फेक्टर रहे हैं| और खासकर महिलाओं ने आर्शीवाद दिया है| आगे पार्टी जो भी हुकुम करेगी उन्हें स्वीकार होगा।